फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: तलवारबाजी में हुनर दिखाएंगी जिले की दो बेटियां

विज्ञापन
प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। केरल के अर्नाकुलम कोच्चि में 11 से 14 जनवरी के बीच होने वाली राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता (फेसिंग) में जिले की दो बेटियां अपना हुनर दिखाएंगी।
विज्ञापन

जयसिंहपुर क्षेत्र के जासापरा बरुई गांव निवासी राजेश कुमार की पुत्री इशिका चौधरी व विरमलपुर गांव के शिवचंद्र दुबे की पुत्री आराध्या दुबे का चयन केरल के अर्नाकुलम कोच्चि में 11 से 14 जनवरी के बीच होने वाली राष्ट्रीय सब जूनियर तलवारबाजी प्रतियोगिता (फेसिंग) में हुआ है। उत्तर प्रदेश तलवारबाजी संघ और लखनऊ तलवारबाजी संघ के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को लखनऊ में अंडर 14 आयु वर्ग सब जूनियर राज्य स्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता (फेसिंग) का आयोजन किया गया था।
इसमें बेहतरीन प्रदर्शन करने पर आराध्या दुबे को स्वर्ण व इशिका चौधरी को कांस्य पदक मिला था। दोनों बालिकाएं केरल में होने वाली राष्ट्रीय चैंपियनशिप में प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। जिले से पहली बार तलवारबाजी की खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता में जिले से चार बालिकाओं और एक बालक ने प्रतिभाग किया था। कोच लवली मिश्रा ने बताया कि आराध्या दुबे के पिता व्यापार से जुड़े हैं, जबकि इशिका चौधरी के पिता पुलिस विभाग में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें