फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सड़क हादसे में घायल रिटायर्ड जवान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। उतुरी गांव के पास बेकाबू डंपर की चपेट में आकर घायल सीआरपीएफ के रिटायर्ड जवान ओम प्रकाश तिवारी (58) की रविवार को उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

अमेठी के मॉडल थाना रामगंज के सोनारी गांव निवासी ओम प्रकाश तिवारी गत शुक्रवार शाम बाइक से घर जा रहे थे। उतुरी गांव के पास बेकाबू डंपर की टक्कर से घायल ओम प्रकाश तिवारी को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में भर्ती कराया गया था। रविवार की सुबह उपचार के दौरान उनकी हो गई। मौत की सूचना जैसे ही घर पहुंची परिवार में कोहराम मच गया। हादसे के वक्त उन्होंने हेलमेट पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें