फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीनियर नेशनल वालीबाल चैंपियनशिप में खेलेंगी रागिनी

विज्ञापन
रागिनी मिश्रा। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। भुवनेश्वर (उड़ीसा) में सोमवार से 13 फरवरी के बीच 70वीं राष्ट्रीय सीनियर पुरुष व महिला वालीबाल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया है। चैंपियनशिप के लिए यूपी महिला टीम में जिले की लोहरामऊ निवासिनी रागिनी मिश्रा का चयन हुआ है। जिला ओलंपिक संघ के सचिव वेद प्रकाश उपाध्याय ने बताया कि भुवनेश्वर में होने वाली नेशनल वालीबाल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने वाली यूूपी की महिला व पुरूष वर्ग की टीम पहले ही रवाना हो चुकी है। सोमवार से शुरू प्रतियोगिता 13 फरवरी तक चलेगी। रागिनी का यूपी टीम में चयन होने पर जिला ओलंपिक संघ, जिला वालीबाल संघ, जिला हैंडबाल संघ के पदाधिकारियों व खिलाड़ियों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें