फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 6.25 लाख से खरीदी जाएगी खेल सामग्री

Sun, 27 Aug 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले के सभी 25 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में 6.25 लाख रुपये से खेल सामग्री खरीदी जाएगी। विद्यालयों के खाते में 25-25 हजार रुपये भेज दिए गए हैं।खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शासन ने राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में खेल सामग्री खरीदने का निर्देश दिया है। कुल 6.25 लाख रुपये से खरीद की जाएगी। जिला समन्वयक राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान अखिलेश पांडेय ने बताया कि खेल सामग्री क्रय करने के लिए शासन की ओर से सुझाव भी दिए गए हैं।
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि बड़े खेल मैदान वाले विद्यालय वॉलीबॉल, फुटबॉल, क्रिकेट बैट, गोल पोस्ट, भाला, डिस्कस से जुड़ी सामग्री खरीद सकेंगे। छोटे खेल मैदान वाले विद्यालयों के लिए बास्केटबॉल, रेनबो लेडर, माउंटेन क्लाइंबर, सैटेलाइट क्लाइंबर समेत अन्य सामग्रियां सुझाई गई हैं। इंडोर खेल के लिए टेबल टेनिस, कैरम, शतरंज, स्किपिंग रोप, हुलाहुप्स, डंबल और लूडो जैसी खेल सामग्री खरीदी जा सकेगी।


परंपरागत खेल जैसे कबड्डी, खो-खो, बोरा दौड़, घटिका, घेरा रोलिंग, आंख मिचौली, रस्साकशी व पच्चीसी आदि खेलों में प्रयुक्त होने वाली खेल सामग्रियां भी खरीदी जा सकेंगी। जिला विद्यालय निरीक्षक रविशंकर ने बताया कि विद्यालयों को धनराशि भेज दी गई है।
विज्ञापन





विद्यालय स्तर पर बनेगी क्रय समिति
खेल सामग्री के चयन, क्रय एवं रखरखाव के लिए सात सदस्यीय समिति बनाई जाएगी। इसमें प्रधानाचार्य अध्यक्ष होंगे। विद्यालय के वरिष्ठतम शिक्षक, स्थानीय निकाय/पंचायत के प्रतिनिधि, अभिभावकों में से एक स्त्री, एक पुरुष, ग्राम शिक्षा समिति के एक सदस्य होंगे। विद्यालय के व्यायाम शिक्षक को सदस्य सचिव बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें