सुल्तानपुर। गोसाईंगंज क्षेत्र के रामरती इंटरमीडिएट कॉलेज द्वारिकागंज में रविवार को युवा दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 800 मीटर की दौड़ में सूरज पाल प्रथम, शुभम द्वितीय व रामतीरथ तीसरे स्थान पर रहे। दौड़ में उत्कृष्ट स्थान पाने वाले सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। 100 मीटर दौड़ में शुभम पहले, अकबर दूसरे व राबिन यादव तीसरे स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि सौरभ मिश्र ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।