फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: खेल कैलेंडर जारी, छात्रों को मिलेगा राष्ट्रीय स्तर पर मौका

Sun, 19 Jul 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बेसिक शिक्षा विभाग ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए प्रदेशीय विद्यालयी खेलकूद कैलेंडर जारी किया है। इसका उद्देश्य विद्यालयों में खेल प्रतिभाओं को निखारना है। इस पहल से परिषदीय विद्यालयों के कक्षा छह से आठ तक के छात्र-छात्राओं को पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

इन प्रतियोगिताओं का आयोजन 30 जून से 17 नवंबर तक किया जाएगा। कैलेंडर में कुल 31 खेल शामिल किए गए हैं। इसमें सभी परिषदीय विद्यालयों के खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे। पहले परिषदीय विद्यालयों के बच्चे केवल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता तक ही शामिल हो पाते थे। शिक्षा निदेशक के निर्देशानुसार, परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राएं अब सभी स्तरों पर प्रतियोगिताओं में भाग ले सकेंगे। उन्हें राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में एक अलग इकाई के रूप में शामिल किया जाएगा।
जिला और मंडल स्तर पर अलग-अलग प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। अंतरमंडलीय प्रदर्शन के आधार पर प्रदेशीय टीम का चयन किया जाएगा। यह चयनित टीम माध्यमिक स्कूल गेम की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अलग से प्रदर्शन करेगी। वहां से उन्हें पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


इन खेलों को किया शामिल इस वर्ष नौ नए खेलों को परीक्षण के आधार पर प्रतियोगिताओं में शामिल किया गया है। इनमें वुशू, मलखंभ, गतका, कलारीपयट्टू, शतरंज और योगासन शामिल हैं। थांगता, मार्शल आर्ट और कुराश भी नए शामिल किए गए खेलों में हैं। नेटबॉल, रग्बी, स्केटिंग, तलवारबाजी, साइक्लिंग, टेनिस और मॉडर्न पेंटाथलॉन में प्रदेशीय टीमों का गठन चयन परीक्षण से होगा। इनमें 14 वर्ष से कम (सब जूनियर) वर्ग के परिषदीय खिलाड़ी भाग लेंगे।

खेल प्रतिभाओं को मिलेगा बढ़ावा
बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेंद्र गुप्ता ने बताया कि विभाग के निर्देशों के अनुसार खेल आयोजित किए जाएंगे। यह पहली बार है कि बेसिक शिक्षा विभाग के कक्षा छह से आठ तक के छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मौका मिल रहा है। यह कदम खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने में सहायक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें