फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेट लेवल ट्रायल के लिए 12 खिलाड़ियों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को वालीबॉल के जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन किया गया। ट्रायल में बालक व बालिका वर्ग के 12 खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी 10 फरवरी को खेल निदेशालय की ओर से ग्रीन पार्क स्टेडियम, कानपुर में आयोजित स्टेट लेवल ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

ट्रायल में 25 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। चयन समिति के निर्णय के आधार पर बालक वर्ग में शादाब खान, करण सिंह, हसनैन आमान खान, अनस आलम, राणा प्रताप यादव व खुशवैर जमां का चयन किया गया। वहीं, बालिका वर्ग में रानी पांडेय, साक्षी सिंह, संजना निषाद, पल्लवी, जानसी सिंह व अनन्या सिंह का चयन किया गया। जिला वॉलीबाल संघ के सचिव वेदप्रकाश ने बताया कि खेल निदेशालय व उत्तर प्रदेश वॉलीबाल संघ की ओर से 10 फरवरी को ग्रीन पार्क कानपुर में सब जूनियर वर्ग के प्रदेश स्तरीय ट्रायल का आयोजन किया गया है। चयन समिति की ओर से चयनित खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें