फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार एंबुलेंस, बचे लोग

Fri, 24 Jul 2026 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अखंडनगर। बेलवाई बाजार के पास बुधवार रात तेज रफ्तार एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पेड़ से टकरा गई। हादसे में एंबुलेंस का बीच का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन उसमें सवार सभी लोग बच गए।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बुधवार रात करीब 9:30 बजे मालीपुर से मरीज को छोड़कर लौट रही एंबुलेंस बेलवाई बाजार के पास मीरपुर प्रतापपुर स्थित ढाबा के सामने तेज गति से पहुंची। तभी चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और एंबुलेंस सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन का बीच का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। ग्रामीणों ने चालक को वाहन से बाहर निकाला। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि चालक नशे में था। गनीमत रही कि दुर्घटना के समय एंबुलेंस में सवार किसी भी व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं आई। अखंडनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र वर्मा ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी नहीं मिली है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें