सुल्तानपुर। शहर के सुपर मार्केट स्थित सपा कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सपाइयों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्म दिन पर केक काटकर 2022 में उन्हें मुख्यमंत्री बनाए जाने के लिए संकल्प लिया।
इस मौके पर एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, विधायक अबरार अहमद, पूर्व सांसद ताहिर खां, पूर्व विधायक अरुण वर्मा, पूर्व विधायक अनूप संडा, पूर्व विधायक रामचंद्र चौधरी, पूर्व चेयरमैन धर्मेंद्र सिंह, पूर्व विधायक सफदर रजा, सपा जिला महासचिव सलाउद्दीन अहमद मौजूद रहे।
दूसरी तरफ समाजवादी छात्र सभा सुल्तानपुर के जिलाध्यक्ष वैभव मिश्रा के नेतृत्व में पंचमुखी हनुमान मंदिर पर हवन-पूजन करके पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के दीर्घायु की कामना की। इसौली में सपा नेता मेराज अहमद ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्म दिन पर लड्डू बांटकर लोगों का मुंह मीठा कराया।