फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के तहसील मुख्यालयों पर सपाइयों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कृषि बिल, बेलगाम बेरोजगारी, कोरोना और प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर समाजवादी पार्टी ने सोमवार को जिला मुख्यालय के साथ ही पांचों तहसीलों पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को संबोधित 17 सूत्री ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को दिया।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के सुल्तानपुर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष गुफरान अहमद सैफी के संयोजकत्व में पूर्व विधायक अनूप संडा, सपा जिलाध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव, सपा जिला महासचिव सलाउद्दीन, पूर्व सांसद ताहिर खां, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ज्ञान प्रकाश यादव सैकड़ों सपाइयों के साथ शहर के सुपर मार्केट स्थित सपा कार्यालय से तहसील के लिए निकले।
सदर तहसील में जिलाध्यक्ष ने सपाइयों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते कोरोना संकट बढ़ा है। पूर्व विधायक अनूप संडा ने कहा कि मौजूदा योगी सरकार की तानाशाही नीतियों से प्रदेश की जनता का दम घुट रहा है।
विज्ञापन

मौजूदा सरकार रोजगार, स्वास्थ्य व आर्थिक मुद्दे पर पूरी तरह विफल है। प्रदेश में अपराध चरम सीमा पर है। सपा जिला महासचिव सलाउद्दीन ने कहा कि समाजवादी कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न, भ्रष्टाचार और घोटालों पर सरकार का नियंत्रण नहीं रह गया है। महिलाएं बच्चियां असुरक्षित हैं।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर विधानसभा क्षेत्र कादीपुर के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार में बढ़ती बेरोजगारी, सरकारी साधनों संसाधनों के निजीकरण, बढ़ती शिक्षा फीस, नई शिक्षा नीति, महंगाई, भ्रष्टाचार, किसानों की समस्याओं के निराकरण कराने की मांग को लेकर कस्बे में पैदल मार्च करके राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी महेंद्र कुमार सिंह को दिया।
विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सीताराम यादव ने कार्यकर्ताओं से किसानों, मजदूरों, छात्रों, व्यापारियों, गरीबों मजलूमों कमजोरों की लड़ाई लड़ने का आह्नान किया। इस मौके पर महासचिव अलीम राईन एडवोकेट, अफजाल अंसारी जिला उपाध्यक्ष प्रभारी कादीपुर, हाजी अब्दुल रशीद खान एडवोकेट, गंगा सहाय वर्मा, सूर्यनाथ यादव, अरविंद यादव, जिला सचिव ओमप्रकाश सिंह, भैयाराम मौर्य, अनीस अहमद, आजम सलमानी मौजूद रहे।
इसौली विधायक अबरार अहमद के नेतृत्व में सोमवार को सपाई प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ पैदल मार्च करते हुए तहसील पहुंचे। सपाइयों को संबोधित करते हुए विधायक अबरार अहमद ने कहा कि प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के चलते कोरोना संकट बढ़ा है।
कोरोना संकट काल में स्वास्थ्य सेवाओं में अनियमितता, भ्रष्टाचार की शिकायतें व सरकारी उत्पीड़न में वृद्धि हो गई है। किसान बेहाल हैं। जेल में बंद पूर्व मंत्री व सांसद आजम खान और उनके परिवार की प्रताड़ना तत्काल बंद की जाए। इस मौके पर विधायक और जिला उपाध्यक्ष/प्रभारी इसौली विधानसभा क्षेत्र वीरेंद्र मौर्य ने राज्यपाल को संबोधित 10 सूत्री मांग पत्र एसडीएम राजेश कुमार सिंह को दिया।
इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष बल्दीराय शिवम श्रीवास्तव, प्रधान श्रीपाल पासी, डॉ. नफ़ीस अहमद, जिला पंचायत सदस्य रामशंकर यादव, विधानसभा क्षेत्र महासचिव कासिम अली, मोहम्मद दानिश,धनपतगंज ब्लॉक अध्यक्ष रामनाथ यादव, अरविंद पांडेय, पूर्व प्रधान राम चंदर यादव, राम उजागिर यादव, डीके यादव,प्रधान नन्हे खां सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
किसान समस्याओं को लेकर सपा के प्रदेश व्यापी आंदोलन के तहत सोमवार को सपाइयों ने पूर्व विधायक अरुण वर्मा के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन कर 15 सूत्री ज्ञापन उपजिलाधिकारी को दिया। सपा अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर सोमवार को तहसील के सामने स्थित बाग में धरना प्रदर्शन किया।
धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अरुण वर्मा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार को किसान समस्याओं से कोई सरोकार नहीं रह गया है। यह सरकार किसान विरोधी है। महंगाई लगातार बढ़ रही है। सरकार विकास की योजनाओं पर राजनीति कर रही है।
डीजल पेट्रोल के दाम बेतहाशा बढ़ रहे हैं। धरना प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को संबोधित 15 सूत्री मांग पत्र उपजिलाधिकारी विधेश को दिया। कार्यक्रम को सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो. रामसहाय यादव ने भी संबोधित किया। इस मौके पर सूर्यपाल यादव, शारदा यादव, भानमती, हौसिला यादव, संतराम पाल, अरविंद मिश्र, गौतम वर्मा, जकी अहमद, सियाराम वर्मा, बेचू वर्मा, गंगाराम वर्मा, ओमप्रकाश सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें