फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: शिक्षा मंत्री के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, पुतला फूंका

Wed, 22 Jul 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में धरना देते सपा कार्यकर्ता। संवाद 
विज्ञापन
सुल्तानपुर। समाजवादी छात्र सभा और युवजन सभा के पूर्व जिला अध्यक्षों के नेतृत्व में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाला गया। कार्यकर्ताओं ने उनका पुतला भी फूंका। यह प्रदर्शन दिल्ली में हुए लाठीचार्ज के विरोध में किया गया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और दिल्ली में हुए लाठीचार्ज के खिलाफ विरोध जताया। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व समाजवादी छात्र सभा के पूर्व जिला अध्यक्ष वैभव मिश्रा और युवजन सभा के पूर्व जिला अध्यक्ष देवेंद्र यादव गुड्डू ने किया।
कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने सरकार से दिल्ली लाठीचार्ज के दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। इससे पहले भी सपा युवजन सभा और मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने इसी मुद्दे पर प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा। इस मौके पर राजू चौधरी, पल्लव खेतान, मो. अब्बास, सुधांशु तिवारी, आशू और रंजीत सोनकर भी प्रदर्शन में शामिल हुए। मो. आसिफ, दिनेश यादव और राशिद गानी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इन सभी नेताओं ने सरकार की नीतियों का विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें