फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सपा सांसद ने अधिवक्ता के परिजन को बंधाया ढाढ़स

Thu, 12 Jun 2025 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर नारेबाजी करते कांग्रेस कार्यकर्ता।-  
विज्ञापन
कादीपुर (सुल्तानपुर)। जौनपुर के सपा सांसद व प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा ने दिवंगत सपा नेता व अधिवक्ता महेंद्र मौर्य के परिजन से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। पिछले दिनों महेंद्र मौर्य की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन

बुधवार को सांसद अधिवक्ता के गांव मरुई किशुनदासपुर गांव पहुंवे। सांसद ने महेंद्र मौर्य के बड़े भाई सीताराम मौर्य, उनकी पत्नी व अन्य परिजन से मुलाकात की। घटना की निंदा करते हुए आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन इतने बड़े मामले में भी संवेदन शून्य हो गया है। उन्होंने परिजन को आश्वस्त किया कि मुसीबत की घड़ी में पूरी पार्टी उनके साथ खड़ी है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलकर उन्हें घटना की पूरी जानकारी देंगे। इस दौरान सपा के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रणजीत यादव रंजू, सुनील कुमार यादव एडवोकेट, नंदलाल गौतम, सीताराम यादव, मेहीलाल मौर्य, रामकृपाल मौर्य सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें