सुल्तानपुर। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को एक चैनल पर लाइव बहस के दौरान जान से मारने की धमकी मिलने पर सपाई भड़क गए हैं। बयान जारी करते हुए सपा अधिवक्ता सभा के प्रदेश सचिव अशोक सिंह बिसेन ने कहा कि यह किसी एक व्यक्ति को धमकी नहीं बल्कि, भारतीय लोकतंत्र को धमकी है। लोकतंत्र में असहमति व विचार-विमर्श का स्वागत होना चाहिए। मतभेद के चलते विपक्षी नेताओं को धमकी देना बेहद निंदनीय है। उन्होंने सरकार से ऐसे अराजकतत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।