फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा मुखिया कभी कांग्रेस को कोसते थे आज उसी के साथ खड़े हैं : राजभर

Sun, 31 Aug 2025 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
मीडिया से वार्ता करते प्रभारी मंत्री ओम प्रकाश राजभर।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सुभासपा मुखिया व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर शुक्रवार देररात जिले में पहुंचे। उन्होंने विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि जो सपा मुखिया अखिलेश यादव कभी कांग्रेस को कोसते थे, कांग्रेस को भाजपा की बी टीम बताते थे, वे आज कांग्रेस के साथ खड़े हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार रात अचानक वे लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने जिले की कानून व्यवस्था व सरकारी परियोजनाओं के अन्तर्गत चल रहे विकास कार्यों की अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

कहा कि कांग्रेस के मंच से पीएम मोदी और उनकी मां पर की गई टिप्पणी की निंदा करता हूं। संभल हिंसा की 450 पन्नों की रिपोर्ट यूपी सरकार को सौंपे जाने और संभल में हिंदुओं की घटी संख्या के सवाल पर कहा कि इसके लिए सपा-बसपा और कांग्रेस जिम्मेदार है। जब-जब इनकी सरकारें रही थीं, तो ये लोग दंगा करवाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें