सुल्तानपुर। ज्येष्ठ मास के तीसरे बड़े मंगल पर जिले भर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। शहर के पंचमुखी हनुमान मंदिर, चौक हनुमानगढ़ी, पंचरस्ता हनुमानगढ़ी व पर्यावरण पार्क स्थित हनुमान मंदिर में सुबह से पूजा-अर्चना का दौर चलता रहा। श्रद्धालुओं ने बजरंगबली के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
शहर के विभिन्न स्थानों पर भंडारे और शर्बत वितरण का आयोजन किया गया। घासीपुर स्थित त्रिदेव तिराहे पर समाजसेवी लाल बहादुर दुबे व अधिवक्ता नीरज दुबे के संयोजन में भंडारा आयोजित हुआ। भाजपा नेता ओमप्रकाश पांडेय बजरंगी ने पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की। पंचमुखी चौराहे पर कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश सचिव दिनेश मिश्र और सुरेश चंद्र मिश्र के नेतृत्व में राहगीरों को शर्बत पिलाया गया।
पयागीपुर चौराहे पर सुंदरकांड पाठ के बाद भंडारा हुआ। मारवाड़ी युवा मंच गोमती शाखा की ओर से चौक क्षेत्र में आम का पना का वितरण किया गया। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व पूर्व विधायक अनूपसंडा ने सब्जी मंडी स्थित कैंप कार्यालय पर भंडारे का आयोजन कराया। उधर, पयागीपुर स्थित विंध्यवासिनी नगर में महिलाओं की ओर से सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। ओमनगर स्थित श्री नवदुर्गा माता पूजा समिति की ओर से सुंदरकांड पाठ व भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजन में जसवंत सिंह रज्जन, अखिलेश पांडेय, विजय त्रिपाठी व डॉ. जीपी सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। संवाद
.
विजेथुआ धाम में उमड़े श्रद्धालु
सूरापुर कादीपुर। विजेथुआ धाम में बजरंगबली के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालु मकरी कुंड सरोवर में हाथ-पैर धोकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। भक्तों ने बजरंगबली के दरबार में मत्था टेका तथा सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं, कादीपुर में ज्येष्ठ माह के तीसरे मंगलवार को कस्बे में दोस्तपुर मार्ग पर भंडारे और सुल्तानपुर मार्ग पर शरबत वितरण कार्यक्रम हुआ। नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद जायसवाल ने बजरंगबली के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मनोज मिश्र, दिलीप मिश्र, रघुराम गुप्त, गोरेलाल मिश्र, लल्लू शर्मा, उमेश माली, अवधेश मिश्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
भंडारे में लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद
भदैंया। ज्येष्ठ मास के तीसरे मंगलवार को दोमुहा चौराहे पर स्थित पंचमुखी हनुमानगढ़ी में विजय कुमार और राहुल पांडेय की अगुवाई में दिन भर शरबत वितरण हुआ। रामनगर चौराहे पर सीडी वर्मा के नेतृत्व में इसी तरह का आयोजन हुआ। काली माता समिति के विपिन पांडेय और हनुमान पांडेय ने भंडारे का आयोजन किया, जिसमें लोगों ने पूड़ी-सब्जी का प्रसाद ग्रहण किया। संवाद
राहगीरों को पिलाया शरबत
चांदा। पट्टी मार्ग पर समाजसेवी ओमप्रकाश मिश्र के संयोजन में शरबत वितरण का आयोजन हुआ। इस दौरान हर्ष नारायण पांडेय, विजय मिश्र, बीडीसी रमेश मिश्र, अजय तिवारी, लालजी मिश्र सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। नगर पंचायत कोइरीपुर स्थित श्री वृंदावनेश्वर हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। राहुल गुप्ता, विजय प्रकाश शुक्ल, पन्नालाल मौर्य ने श्रद्धालुओं के लिए जलपान और शरबत की व्यवस्था की। समाजसेवी सूरज जायसवाल की तरफ से श्रद्धालुओं को तरबूज का शरबत पिलाया गया।
कमर अब्बास ने किया भंडारा
वलीपुर लंभुआ। क्षेत्र के अशरफपुर मजरे वलीपुर गांव में क्षेत्र पंचायत सदस्य कमर अब्बास ने भंडारे का आयोजन कर हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल पेश की। भंडारे में जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह, ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह और भाजपा नेत्री बबीता अखिलेश तिवारी ने हनुमान जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। रसूलपुर बाजार में भी प्रसाद वितरण किया गया। इधर, लंभुआ के होलापुर में हनुमान मंदिर का स्थापना दिवस मनाया गया। पूर्व एएसपी ओम प्रकाश पांडेय, जिलाधिकारी जालौन राजेश पांडेय आदि के संयोजन में श्री रामचरित मानस पाठ, हवन-पूजन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। लंभुआ कोतवाली के बगल हनुमान मंदिर परिसर में कुलदीप दुबे के संयोजन में भंडारे का आयोजन किया गया। विवेकनगर में अशोक कसौंधन, शारदा मोदनवाल के संयोजन में शरबत वितरण कार्यक्रम हुआ। संवाद
मंदिर का स्थापना दिवस मनाया
लंभुआ। होलापुर में हनुमान मंदिर का स्थापना दिवस मनाया गया। पूर्व एएसपी ओम प्रकाश पांडेय, जिलाधिकारी जालौन राजेश पांडेय आदि के संयोजन में श्री रामचरित मानस पाठ, हवन-पूजन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। लंभुआ कोतवाली के बगल हनुमान मंदिर परिसर में कुलदीप दुबे के संयोजन में भंडारे का आयोजन किया गया। विवेकनगर में अशोक कसौंधन, शारदा मोदनवाल के संयोजन में शरबत वितरण कार्यक्रम हुआ। संवाद