फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारसी लच्छे के साथ खूब बिक रही सूतफेनी

Sat, 24 Jun 2017 11:21 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
विज्ञापन
ईद के त्योहार को लेकर जिले में भारी उत्साह है। शहर से लेकर कस्बों तक में ईद की रौनक दिखाई पड़ रही है। छोटे-बड़े बाजार गुलजार हैं। बाजार में मोटी, बारीक, लच्छेदार के साथ कई वेराइटी की सेवइयां मौजूद हैं। बनारसी व जिले की बनी सेवई की खूब बिक्री हो रही है। देसी घी की फेनी लोगों के दिलों में घर बना चुकी है।
विज्ञापन


जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में ईद-उल-फितर को लेकर चहल-पहल बढ़ गई है। पर्व में नए परिधान पहनने का रिवाज है। ऐसे में कपड़ा दुकानों पर भीड़ बढ़ गई है। रेडीमेड कपड़ों की दुकान पर भीड़ अधिक देखी जा रही है। शहर व ग्रामीण क्षेत्र की बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। चौक-चौराहों तक पर अलग-अलग वेराइटी की सेवई की दुकानें सज गई हैं।  

बाजार में मौजूद कई वेराइटी की सेवइयां बाजार में सेवइयों की वेराइटी की धूम मची है। चौक इलाके में सेवई की दुकान करने वाले दुकानदार मुन्ना की मानें सबसे ज्यादा डिमांड जिले की बनी मुन्ना व बनारसी किमामी सेवईं की है। लोग इसकी जमकर खरीदारी कर रहे हैं। वहीं, दूध के साथ खाई जाने वाली सेवई की भी जबरदस्त डिमांड है।
विज्ञापन


शरबती, किमामी, लच्छेदार, दूध वाली, फेनी, भुनी किमामी, भुनी शरबती, देसी घी की फेनी, बनारसी लच्छा और बनारसी किमामी सेवई मार्केट में मौजूद है। बॉक्स कॉटन कपड़ों को तरजीह ईद की तैयारी को लेकर मार्केट में कॉटन कपड़ों को तरजीह दी जा रही है।

शहर के सब्जी मंडी स्थित कपड़ा व्यवसायी कुलदीप बरनवाल ने बताया कि गर्मी को देखते हुए ईद के लिए लोग सूती कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं। ईद के लिए महिलाएं सूट व पुरुष वर्ग के लोग कुर्ता-पायजामा के कपड़े खरीद रहे हैं। महंगाई को देखते हुए पिछले साल की अपेक्षा इस बार ईद में खरीदारी में कुछ गिरावट आई है।

उन्होंने बताया कि संपन्न वर्ग के लोग ईद में महिलाओं के लिए जैकेट, कॉटन, कराची व डिजायनर सूट की खरीदारी कर रहे हैं। रविवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों की निगाहें चांद के दीदार पर रहेंगी। जामा मस्जिद के इमाम मौलाना अब्दुल लतीफ ने बताया कि रविवार को रोजा खोलने के बाद चांद देखा जाएगा।

चांद दिखने पर सोमवाई को ईद मनाई जाएगी। चांद नहीं दिखा तो ईद मंगलवार को होगी। उन्होंने बताया कि ईद-उल-फितर की नमाज ईदगाह में ही अदा की जाएगी। किसी विशेष परिस्थिति में ही लोग ईद की नमाज मस्जिद में अदा कर सकते हैं। मौलाना मो. जाफर इमाम जुमा जामा मस्जिद अमहट ने बताया कि सोमवार को ही ईद मनाई जाएगी। ईद की नमाज जामा मस्जिद अमहट में अदा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें