फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर: सोनबरसा की टीम ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

Fri, 10 Feb 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 विजेता टीम को सम्मानित करते अतिथि।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बल्दीराय क्षेत्र के नंदौली गांव के मैदान में चल रही बाबा नूर शहीद क्रिकेट क्लब प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में सोनबरसा की टीम ने केजीएन को 77 रनों से शिकस्त दी।
विज्ञापन

15 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में सोनबरसा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। सोनबरसा के बल्लेबाजों ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 172 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में उतरी केजीएन टीम 95 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस तरह सोनबरसा ने 77 रनों से मैच जीत लिया। मुख्य अतिथि शकील अहमद व प्रधान प्रतिनिधि गुलाम हैदर बब्बू ने सोनबरसा टीम के कप्तान एहसार अहमद को 21 हजार व उप विजेता टीम केजीएन के कप्तान को 11 हजार रुपये का चेक देकर सम्मानित किया। टूर्नामेंट में प्लयेर ऑफ द मैच अमन और प्लेयर ऑफ द सीरीज मुकुल रहे। अंपायर की भूमिका मोहम्मद शफीक व लाल मोहम्मद ने निभाई। आयोजक बीडीसी मोनू ने बताया कि क्रिकेट प्रतियोगिता में करीब 32 टीमों ने प्रतिभाग किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें