सुल्तानपुर। जिला जेल में क्षमता से चार गुना बंदी निरुद्ध होने से कारागार प्रशासन ने 80 बंदियों को सेंट्रल जेल भेजने की तैयारी की है। रविवार को 80 बंदियों को जेल से सेंट्रल जेल भेजा जाएगा।
जिला कारागार में बंदियों को रखने की क्षमता 443 है। मौजूदा समय में जिला कारागार में 1645 बंदी निरुद्ध है। क्षमता से चार गुना बंदी होने से कारागार प्रशासन की परेशानी बढ़ गई है। जेल अधीक्षक ने बताया कि क्षमता से ज्यादा बंदी होने पर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी गई थी। 12 जनवरी को 80 बंदियों को सेंट्रल जेल भेजा जाएगा।