गोसाईगंज (सुल्तानपुर)। अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार की देर शाम बाइक सवार पिता-पुत्र को जीप ने टक्कर मार दी। इस हादसे में घायल पुत्र की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक जीप के साथ फरार हो गया।
क्षेत्र के चांदपुर सैदोपट्टी निवासी रंजीत कुमार शुक्रवार की देर शाम अपने बेटे दिवस (14) को बाइक पर बैठाकर उसका इलाज कराने चिकित्सक के पास जा रहे थे।
फरीदीपुर के पास तेज रफ्तार एक जीप ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में घायल पिता-पुत्र को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दिवस को मृत घोषित कर दिया।
बाइक सवार युवकों को जीप ने मारी टक्कर
करौंदीकलां। करौंदीकलां-सूरापुर मार्ग पर स्थित हरीपुर के पास शनिवार को बाइक सवार संदीप (21) निवासी सवायन थाना सरपतहा जिला जौनपुर और दिनेश (18) निवासी बीबीपुर तिवारी को जीप ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में घायल दोनों युवकों को कादीपुर के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।