सुल्तानपुर। दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती के खिलाफ एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रहे मामले में चार्ज पर सुनवाई के लिए शनिवार को तारीख तय रही। इस मामले में सोमनाथ भारती वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये कोर्ट में हाजिर हुए और उन्मोचन अर्जी पेश करने के लिए समय की मांग की। स्पेशल मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने अगली सुनवाई के लिए 18 मई की तारीख तय की है।
अमेठी जिले के जगदीशपुर थाने के हरपालपुर निवासी शोभनाथ साहू ने नौ जनवरी 2021 की घटना बताते हुए आम आदमी पार्टी के नेता सोमनाथ भारती के खिलाफ विवादित टिप्पणी के आरोप में स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। (संवाद)