फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: कहीं रिमझिम, तो कहीं झमाझम हुई बारिश

Sun, 22 Jun 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
लंभुआ में बारिश से सड़क पर हुआ जलभराव 
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में शनिवार की दोपहर कहीं हल्की तो कहीं झमाझम बारिश हुई। बारिश होने से गर्मी से कुछ राहत मिल गई, हालांकि उमस ने लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग ने रविवार को आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन


शुक्रवार देर रात से कुछ जगहों पर दो-तीन बार रुक-रुककर हल्की बूंदाबांदी हुई। रविवार सुबह आठ बजे तक आसमान में बदली छाई रही। धूप और बादल के बीच आंखमिचौली का दौर चला। दोपहर करीब ढाई बजे शहर में हल्की बारिश हुई। बारिश होने से गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिल गई। करीब 10 मिनट की बारिश के बाद फिर से धूप निकल आई। शाम सात बजे के बाद शहर में झमाझम बारिश हुई।

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 4.5 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस रहा। उत्तरी-पूर्वी हवा की गति 5.2 किमी/घंटा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें