सुल्तानपुर। जिले में सोमवार को बादलों ने दिन भर आसमान में डेरा डाले रखा। तेज धूप नहीं रहने से गर्मी से राहत रही। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने एवं कहीं-कहीं पर हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया है।
सोमवार को मौसम का रुख बदलने से सुबह के समय से ही आसमान में बादल छाए रहे। दिन भर आसमान में बादलों ने डेरा डाले रखा। तेज धूप नहीं रहने से गर्मी से परेशान लोगों को कुछ राहत मिल गई।
हालांकि, तापमान में वृद्घि दर्ज की गई है और अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 39.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने एंव कहीं-कहीं पर हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया है।
सोमवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 39.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में आर्द्रता (नमी) 74-38 फीसदी रही। उत्तरी-पछुवा हवा की गति 1.9 किमी/घंटे रही।