फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: रंगोली प्रतियोगिता में सोमल बनीं विजेता

Sat, 02 Mar 2024 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। राणा प्रताप पीजी कॉलेज में शुक्रवार को स्वीप योजना के अंतर्गत मतदाता जागरूकता के लिए कई प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें रंगोली, भाषण व वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन


रंगोली प्रतियोगिता में सोमल कनौजिया विजेता बनीं जबकि कोमल दूसरे व पूजा तीसरे स्थान पर रहीं। भाषण प्रतियोगिता में शुभम तिवारी प्रथम, मांडवी तिवारी द्वितीय व सत्यम चौरसिया तृतीय स्थान पर रहे। वहीं वादविवाद प्रतियोगिता में पार्थ सारथी विजेता बने जबकि अंकुर मिश्रा दूसरे व शताक्षी तीसरे स्थान पर रहीं। निर्णायक मंडल में डॉ. नीतू सिंह, डॉ. रमाकांत व डॉ. विवेक सिंह शामिल रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ सदर तहसीलदार केपी सिंह व प्राचार्य प्रो. डीके त्रिपाठी ने किया। सदर तहसीलदार केपी सिंह ने कहा कि समाज, देश व राष्ट्र के नवनिर्माण में नए मतदाताओं का महत्वपूर्ण योगदान है। प्राचार्य प्रो. डीके त्रिपाठी ने कहा कि हम सभी को अपने मतदान का प्रयोग जरूर करना चाहिए। इस दौरान यशस्वी प्रताप सिंह, बृजेश प्रताप व डॉ. प्रभात कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें