फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: एसओ समेत नौ को नोटिस जारी

Sat, 02 Mar 2024 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। थाना क्षेत्र मोतिगरपुर के अहदा गांव निवासी ओम प्रकाश यादव ने गांव के लक्ष्मीकांत पांडेय व परिवार के आठ अन्य लोगों के साथ ही थानाध्यक्ष ज्ञानचंद्र शुक्ल के खिलाफ शुक्रवार को मानवाधिकार की विशेष अदालत में अर्जी दी है। न्यायाधीश अभय श्रीवास्तव ने सभी को नोटिस जारी करने का आदेश देते हुए सुनवाई के लिए 12 मार्च की तिथि नियत की है। ओम प्रकाश का आरोप है कि 19 जनवरी 2024 को आरोपियों ने उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करना शुरू कर दिया था। यह भी आरोप है कि पुलिस ने मदद करने के बजाय पीड़ित और उसके घर के कई लोगों पर ही केस दर्ज कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें