फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सरकार की नीतियों के विरोध में सपाइयों ने दिया धरना

Fri, 29 Aug 2025 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
लंभुआ कस्बे में प्रदर्शन करते समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता।
विज्ञापन
लंभुआ। भाजपा सरकार की नीतियों, भ्रष्टाचार, खाद की किल्लत जैसी समस्याओं के विरोध में बृहस्पतिवार को सपाइयों ने धरना-प्रदर्शन किया। पैदल मार्च कर तहसीलदार को ज्ञापन दिया। विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सतपाल यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राधा कृष्ण मंदिर से तहसील तक पैदल मार्च किया।
विज्ञापन

कहा कि मौजूदा समय में समिति पर खाद उपलब्ध नहीं है। किसान परेशान हैं। सपा नेता पृथ्वी पाल यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में नीचे से ऊपर तक हर विभाग में भ्रष्टाचार व्याप्त है। परमात्मा यादव व जितेंद्र वर्मा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की नीतियां जन विरोधी हैं।
हरिकेश यादव ने कहा कि प्रदेश में कोई विकास कार्य नहीं हो रहा है। इस दौरान जिला महासचिव सलाउद्दीन अहमद, धर्मेंद्र सिंह, अतेंद्र जायसवाल, वंशराज यादव, हरीश यादव, सुरेंद्र यादव, अखिलेश यादव व कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें