करौंदीकलां के समुदा गांव में आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान को संबोधित करते संयुक्त कृषि
सुल्तानपुर। कमला नेहरू कृषि विज्ञान केंद्र और कृषि विभाग के संयुक्त प्रयास से विकसित कृषि संकल्प अभियान चयनित गांवों में संचालित किया जा रहा है। मंगलवार को करौंदीकलां के गौरा टिकरी, समुदा, बूढ़ापुर और अखंडनगर के हाजीपुर बीरी, बनगवांडीह, हरथुआ बभनपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इसमें किसानों को उन्नत कृषि, बीज उपचार, मृदा परीक्षण, जैविक खेती, मत्स्य पालन, पशुपालन आदि विषयों पर विस्तार से बताया गया। समुदा गांव में संयुक्त कृषि निदेशक एके मिश्र ने सरकार की ओर से कृषकों के हित में संचालित योजनाओं की जानकारी दी। कृषि वैज्ञानिक डॉ. सीके त्रिपाठी ने कहा कि मिट्टी की जांच कराना किसानों के लिए फायदेमंद साबित होगा। कार्यक्रम में जिला कृषि रक्षा अधिकारी दीपचंद चौरसिया, गन्ना विभाग के राजेश गुप्ता, ज्ञानचंद्र तिवारी, रोहित सिंह, डॉ. जेबी सिंह और डॉ. अतुल सिंह मौजूद रहे।