फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: कछुओं की बरामदगी के केस में एसओजी प्रभारी तलब

Wed, 13 May 2026 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। 1,203 कछुओं के बरामदगी के मामले में मंगलवार को साक्षी पुलिसकर्मी बच्चाराम राजभर की गवाही सीजेएम कोर्ट में दर्ज की गई। मामले में सीजेएम नवनीत सिंह की अदालत ने अगली तारीख पर एसओजी प्रभारी अनूप सिंह व उनकी टीम में शामिल पुलिसकर्मी आलोक सिंह, सिकंदर खान, जयहिंद यादव में से किसी एक को नियत तिथि पर गवाही के लिए उपस्थिति कराने का एसपी अमेठी को आदेश भेजा है। अदालत ने मामले में साक्ष्य के लिए 16 मई की तारीख तय की है।
विज्ञापन


अमेठी जिले के मुंशीगंज थाने में गत 29 जनवरी को उप निरीक्षक लक्ष्मन सिंह चंदेल व टीम के सदस्यों ने संयुक्त रूप से कछुआ तस्करों को वाहन व नकदी के साथ गिरफ्तार किया था। मामले में वादी लक्ष्मन सिंह चंदेल की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले में अमेठी जिले के जगदीशपुर थाने के गांधीनगर पालपुर निवासी आरोपी रमेश व राजेश एवं श्रावस्ती जिले के भगवानपुर निवासी आरोपी वीरेंद्र विक्रम को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें