सुल्तानपुर। स्पेशल जज गैंगस्टर एक्ट राकेश यादव की अदालत में जौनपुर जेल से तलब आरोपी अरुण कुमार मिश्र का कुड़वार थाना प्रभारी अमित कुमार मिश्र ने रिमांड आवेदन पेश किया। फिलहाल, अदालत ने अर्जी को निराधार व गैंग चार्ट में कमियां पाते हुए खारिज कर दिया है।
कोतवाली नगर के निरीक्षक धीरज कुमार ने पिछली दो सितंबर को मेरठ जिले के गंगानगर-मवाना निवासी अरुण कुमार मिश्र व उनकी पत्नी सरिता मिश्रा के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में आरोपी सरिता मिश्रा का पूर्व में रिमांड पेश किया गया था, जिसे तत्कालीन स्पेशल जज राकेश पांडेय ने खारिज करते हुए महिला आरोपी को सशर्त रिहा करने का आदेश दिया था।
शुक्रवार को आरोपी अरुण कुमार मिश्र को गैंगस्टर कोर्ट में पेश किया गया, जिस पर बचाव पक्ष ने सरिता मिश्रा का रिमांड पूर्व में खारिज होने व कोई साक्ष्य न होने का तर्क पेश करते हुए विरोध जताया। संवाद