फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: राज्यसभा सांसद के खिलाफ एसओ ने पेश की प्रोटेस्ट अर्जी

Wed, 06 May 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। राज्यसभा सांसद संजय सिंह व तत्कालीन नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी डॉ. संदीप शुक्ल के खिलाफ चल रहे आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में एसओ मुकेश पटेल ने कोर्ट में आपत्ति (प्रोटेस्ट) अर्जी पेश कर दी है। एमपी-एमएलए कोर्ट के स्पेशल मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 22 मई की तारीख तय की है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर के तत्कालीन उप निरीक्षक मुकेश कुमार पटेल ने सात मई 2023 की घटना बताते हुए राज्यसभा सांसद संजय सिंह और आम आदमी पार्टी के तत्कालीन नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी डॉ. संदीप कुमार शुक्ल के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
अंतिम रिपोर्ट पर अपना पक्ष रखने के लिए उपनिरीक्षक मुकेश पटेल की तरफ से लगातार लापरवाही बरती जा रही थी। कोर्ट की चेतावनी के बाद उनकी तरफ से आपत्ति अर्जी पेश कर दी गई है। वादी मुकेश पटेल के मुताबिक, उन्होंने घटना से जुड़े वीडियो व अन्य साक्ष्य विवेचक को उपलब्ध कराए थे। फिलहाल, विवेचक ने उसे विवेचना का अंग नहीं बनाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें