सुल्तानपुर। मोतिगरपुर क्षेत्र के ढेमा बाजार निवासी माता प्रसाद की पत्नी अंजू (35) बुधवार रात घर में चारपाई पर सो रही थीं। रात में उसके हाथ में सांप ने डस लिया। जानकारी पर परिजन अंजू को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतिगरपुर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बृहस्पतिवार की सुबह करीब पांच बजे अंजू की उपचार के दौरान मौत हो गई। अंजू की मौत से बेटे उमंग (11), देवांश (8) और आरव (8) का रो-रोकर बुरा हाल है। अंजू के तीनों बच्चे ननिहाल में रहकर पढ़ाई करते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि अंजू के पति माता प्रसाद रोजी-रोटी के सिलसिले में दिल्ली गए हैं।