सुल्तानपुर। अमेठी सांसद व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी मंगलवार को क्षेत्र के भवानीगढ़ में अमृत सरोवर का भूमि पूजन करेंगी। इसके बाद विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को हलियापुर में बैंक का ऋण वितरित करेंगी। उनके कार्यक्रम को देखते हुए ग्राम पंचायत में तैयारी तकरीबन पूरी कर ली गई है। यह जानकारी विजय गुप्ता ने दी।