फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मृति ईरानी आज अमेठी आएंगी

Thu, 26 May 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जेएनयू विवाद पर स्मृति ईरानी प्रतिक्रिया देती हुई - फोटो : pti
विज्ञापन
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी बृहस्पतिवार को अमेठी पहुंचेंगी। एक दिवसीय दौरे पर आ रहीं केंद्रीय मंत्री न सिर्फ पांचों विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी बल्कि बीते दिनों दिवंगत दो पार्टी नेताओं के घर जाकर उनके परिवार को ढांढस बंधाएंगी।
विज्ञापन


स्मृति ईरानी बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे हवाई जहाज से लखनऊ पहुंचेंगी। यहां से सड़क के रास्ते सुबह 9:20 बजे वे सलोन पहुंचेंगी और बस स्टॉप पर बने विश्राम स्थल का उद्घाटन करेंगी। 10:40 बजे स्मृति परतोष स्थित ग्राम भारती विद्यालय पहुंचेंगी और यहां निशक्तों को उपकरण वितरित करने के साथ चिकित्सा शिविर की शुरुआत करेंगी।

स्मृति 12:30 बजे टीकरमाफी के आईआईटी कैंपस में कौशल विकास के चयनित 200 छात्रों के साथ बैठक व जनसभा करेंगी। 12:50 बजे कालिकन धाम में विश्राम स्थल का उद्घाटन, 1:20 बजे अमेठी टाउन में मुद्रा बैंक के जरिए ई-रिक्शा वितरण का शुभारंभ, 2:10 बजे गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर विश्राम स्थल का उद्घाटन करने के साथ जनसभा को संबोधित करेंगी।
विज्ञापन


2:45 बजे स्मृति निहालगढ़ रेलवे स्टेशन व 4:30 बजे सिंहपुर के अहोरवन भवानी धाम के विश्राम स्थल का शुभारंभ करेंगी। केंद्रीय मंत्री 3:45 बजे जगदीशपुर के निकट मंडल अध्यक्ष रामदेव के पुत्र के निधन पर व 4 बजे कमरौली रोड नंबर चार पर पूर्व मंत्री स्व. रामलखन पासी के घर पहुंचकर शोक संतप्त परिवारीजनों को सांत्वना देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें