फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 को अमेठी आएंगी स्मृति ईरानी

Tue, 15 Sep 2015 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी 20 सितंबर को अमेठी आएंगी। एक दिवसीय दौरे में केंद्रीय मंत्री बरेली के खुशहाली फाउंडेशन की ओर से अमेठी व गौरीगंज में आयोजित दो कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। इस दौरान स्मृति अमेठी व गौरीगंज की चुनिंदा 30 ग्राम पंचायतों के 30 हजार परिवारों को 1.5 लाख फलदार पौधे वितरित करेंगी।
विज्ञापन


केंद्र सरकार की मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी 20 सितंबर को अमेठी आ रही हैं। केंद्रीय मंत्री का यह दौरा एक दिवसीय होगा। एक दिवसीय दौरे पर आ रहीं केंद्रीय मंत्री अमेठी विधानसभा क्षेत्र के शिवदुलारी सिंह महिला डिग्री कॉलेज व गौरीगंज शहर के गुरुकुल ज्ञान एकेडमी में आयोजित दो कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। पौधरोपण के क्षेत्र में बड़ा काम करने वाले खुशहाली फाउंडेशन की ओर से आयोजित दोनों कार्यक्रमों में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद केंद्रीय मंत्री अमेठी व गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र की चुनिंदा तीस ग्राम पंचायतों के 30 हजार परिवारों को 1.5 लाख फलदार पौधे वितरित करेंगी।

इन गांवों के लोगों को मिलेंगे पौधे
फलदार पौधों के वितरण के लिए अमेठी विधानसभा क्षेत्र की 20 और गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र की 10 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। चयनित ग्राम पंचायतों में अमेठी ब्लॉक की हथकिला व कटरा फूलकुंवर, संग्रामपुर ब्लॉक की धोएं, करनाईपुर, ठेंगहा, शुकुलपुर और बदलापुर, भेटुआ ब्लॉक की भरेथा, गुंगवाछ, कमासिन, भेटुआ, बैसड़ा और अमेयमाफी तथा भादर ब्लॉक की टीकरमाफी, अमटाही, बालीपुर डुहिया, सवनगी, कस्तूरीपुर, सोनारीकलां और नेवढिय़ा ग्राम पंचायतें शामिल हैं। गौरीगंज के कार्यक्रम में जिन 10 गांवों के परिवारों को पौधे लेने के लिए आमंत्रित किया गया है उनमेें ओरीपुर, गौरीपुर, आनापुर, बरनाटीकर, सैंठा, दरपीपुर, बेहटा, राजगढ़, कटरा लालगंज और माधवपुर ग्राम पंचायत शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें