फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: धान खरीद में छोटे किसानों को दी जाए प्राथमिकता

Tue, 07 Nov 2023 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। धान खरीद में छोटे किसानों को प्राथमिकता दी जाए। सभी केंद्र प्रभारियों को अपनी खरीद का लक्ष्य पूरा करना होगा। इसमें लापरवाही बरतने पर कार्रवाई होगी। किसानों का पंजीकरण बढ़ाने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन



सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम कृतिका ज्योत्सना ने कार्यशाला में धान खरीद की समीक्षा की। बैठक में पता चला कि धान बिक्री के लिए अभी तक 9967 किसानों ने अपना पंजीकरण कराया है। जिले के लक्ष्य 120 मीट्रिक टन के सापेक्ष अभी तक विपणन के नौ केंद्रों पर 120 क्विंटल की खरीद हुई है।


डीएम ने किसानों से धान खरीद के लिए चार एजेंसियों के बनाए गए 71 क्रय केंद्रों की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। कार्यशाला में उन्होंने शासन की ओर से धान खरीद के संबंध में दिए गए निर्देशों की जानकारी क्रय केंद्र प्रभारियों व एजेंसियों को दी। साथ ही क्रय केंद्र प्रभारियों को ज्यादा से ज्यादा किसानों से खरीद करने व लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


नोडल अधिकारी/ जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी संजय पांडेय ने खरीद के संबंध में केंद्रवार व एजेंसी के लक्ष्य की जानकारी दी। डीएम ने कहा कि खरीद में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई होगी। इस मौके पर एजेंसियों के अधिकारी व सभी केंद्र प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें