फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: फंदे से लटका मिला किशोरी का शव

Tue, 07 Nov 2023 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनपतगंज (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र धनपतगंज के धोबीभार गांव में सोमवार दोपहर अज्ञात कारणों से एक किशोरी की मौत हो गई। उसका शव कमरे की छत से फंदे पर लटका देखा गया। ग्रामीणों की जानकारी पर पहुंची धनपतगंज थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।धोबीभार गांव निवासी शिवानी (17) सोमवार दोपहर घर पर अकेली थी। उसके घर के लोग खेत में धान काटने गए थे। जब परिजन खेत से लौटे तो कमरे के अंदर का नजारा देखकर अवाक रह गए। शिवानी का शव कमरे की छत से फंदे पर लटका देखा गया।
विज्ञापन


बताया जा रहा कि दुपट्टे से पाइप में फंदा बनाकर डाला गया था। शिवानी की मौत के बारे में जानकारी होने पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उसके घर के पास इकट्ठा हो गई। मौत के बारे में कोई नहीं बता पा रहा है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक धनपतगंज धर्मवीर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया किशोरी ने फांसी लगाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें