फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सरसों के तेल में 40 रुपये तक उछाल, बिगड़ा रसोई का बजट

Wed, 11 Nov 2026 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सरसों के तेल की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। कुछ ही दिनों में ब्रांडेड कंपनियों के एक लीटर तेल की बोतल का दाम 180 रुपये से बढ़कर 220 रुपये तक पहुंच गया है। मंडी में सरसों का भाव आठ हजार रुपये प्रति क्विंटल होने से तेल की लागत बढ़ गई है। पुराना स्टॉक घटने, नई आवक सीमित रहने और मांग बढ़ने से कीमतों में तेजी आई है।
विज्ञापन

गृहिणी कंचन, सीमा और संगीता ने बताया कि सरसों का तेल रोजमर्रा के भोजन का जरूरी हिस्सा है। पहले से ही आटा, दाल, सब्जी और रसोई गैस महंगी है। तेल के दाम बढ़ने से घरेलू खर्च संभालना मुश्किल हो रहा है। रसोई का बजट संतुलित रखने के लिए दूसरे खर्चों में कटौती करनी पड़ रही है।
किराना व्यापारी घनश्याम और बब्लू के मुताबिक, सीजन की शुरुआत में अच्छे भाव मिलने से तेल मिलों में सरसों की पेराई तेज हुई थी। इससे किसानों, स्टॉकिस्टों और मिलों के पास जमा पुराना भंडार घट गया। अब मंडियों में सरसों की सीमित आवक से कच्चा माल महंगा मिल रहा है। दिवाली और सहालग में मांग बढ़ने के साथ सर्दियों में सरसों के तेल की खपत भी बढ़ जाती है। पाम तेल के बजाय सरसों तेल और कच्ची घानी की बढ़ती मांग ने भी कीमतों को ऊपर पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
तेल महंगा होने की पांच प्रमुख वजहें
- सीमित आवक: मंडियों में सरसों की उपलब्धता कम होने से भाव बढ़े।
- पुराना स्टॉक घटा: तेल मिलों में अधिक पेराई से भंडार कम हुआ।
- त्योहारी मांग: दिवाली और सहालग में खपत बढ़ी।
- मौसमी खपत: सर्दियों में भोजन और अचार के लिए तेल की मांग बढ़ती है।
- बढ़ती पसंद: पाम तेल के बजाय सरसों तेल और कच्ची घानी की मांग बढ़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें