फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: गूंजे सरदार पटेल के नारे, भाजपा ने निकाली एकता यात्रा

Thu, 20 Nov 2025 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 कार्यक्रम को संबो​​धित करते उपाध्याक्ष
विज्ञापन
जयसिंहपुर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर भाजपा ने बुधवार को मुइली से पुरानी तहसील के बाग तक एकता यात्रा निकाली। यात्रा में सरदार पटेल के आदर्शों के नारे गूंजते रहे। लोगों को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर सिंह ने कहा कि यदि सरदार पटेल पहले प्रधानमंत्री होते तो आज भारत के नक्शे में पूरा पाकिस्तान होता।
विज्ञापन

उन्होंने सरदार पटेल की ओर से किए गए कार्यों के बारे में लोगों को बताया। कहा कि जम्मू कश्मीर को पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की ओर से दिए गए विशेष दर्जे को भाजपा सरकार ने खत्म कर दिया। सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि सरदार पटेल के पैतृक गांव में मोदी सरकार ने विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा बनाकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी है।
कार्यक्रम को पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा, पूर्व विधायक अर्जुन सिंह, डॉ. सीताशरण त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख जयसिंहपुर राहुल शुक्ला ने भी संबोधित किया। इस मौके पर धर्मेंद्र सिंह, संयोजक विवेक सिंह, अवधेश सिंह, मोनू मिश्र, कूरेभार प्रमुख प्रतिनिधि नवनीत सिंह सोनू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें