धम्मौर (सुल्तानपुर)। धम्मौर-इस्लामगंज सड़क मार्ग पर परवरभार गांव के नहर पुल के पास शनिवार रात बोलेरो वाहन पलट गया। जिससे छह बराती घायल हो गए।
अमेठी जिले के पीपरपुर थाना क्षेत्र के अमयेमाफी गांव निवासी नन्हें कश्यप के बड़े बेटे सुनील की बरात शनिवार रात बंधुआकला के अलीगंज बाजार जा रही थी। रास्ते में बोलेरो नहर पुल के पास बेकाबू होकर सड़क के किनारे पलट गई। चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सभी को वाहन से बाहर निकाला।
एंबुलेंस की मदद से घायल मोहम्मद कयूम, राम चंदर, जयकरन, रामसुख, चालक और खलासी को मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर ले जाया गया। थानाध्यक्ष अंजू मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।