सुल्तानपुर। स्थानीय स्टेशन से होकर जाने वाली सियालदह डाउन, कुंभ डाउन एक्सप्रेस समेत छह ट्रेनों का संचालन बुधवार को तय समय से कई घंटे विलंब से किया गया। प्रमुख ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बुधवार को वरुणा अप एक्सप्रेस तय समय से करीब एक घंटे विलंब से रवाना की गई। आनंद विहार से सियालदह तक जाने वाली सियालदह एक्सप्रेस तय समय से करीब पौने दो घंटे की देरी से रवाना की गई।
जोधपुर से वाराणसी को जाने वाली मरुधर डाउन एक्सप्रेस का संचालन तय समय से करीब एक घंटे विलंब से किया गया। हरिद्वार से हावड़ा तक जाने वाली कुंभ डाउन एक्सप्रेस का संचालन तय समय से करीब सवा तीन घंटे से अधिक विलंब से किया गया।
कोटा से चलकर पटना तक जाने वाली कोटा-पटना डाउन एक्सप्रेस तय समय से करीब सवा घंटे विलंब से रवाना की गई। मनकापुर से प्रयागराज को जाने वाली सरयू डाउन एक्सप्रेस का संचालन तय समय से करीब सात घंटे की देरी से किया गया।