फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: मंडलीय ट्रायल के लिए चयनित हुए छह खिलाड़ी

Thu, 30 Jul 2026 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में कबड्डी का ट्रायल देते ​पहलवान। स्रोत- खेल विभाग
विज्ञापन
सुल्तानपुर। वर्ष 2026-27 में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष कुश्ती प्राइजमनी प्रतियोगिता के लिए बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय ट्रायल हुआ। इसमें छह खिलाड़ियों का चयन मंडलीय ट्रायल के लिए हुआ है। पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए ट्रायल में 50 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


इसमें 55-65 किलोग्राम भार वर्ग में सरताज व श्रीराम का चयन हुआ है। इसके अलावा 66-88 किलोग्राम में मो. फैजान, अर्श इम्तियाज व 80 किलोग्राम भार वर्ग में मो. हुसैन व जाहिद का चयन हुआ है। जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार सोनकर ने बताया कि ये चयनित छह खिलाड़ी तीन अगस्त को मंडल स्तरीय ट्रायल में प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। वहां से चयन के बाद खिलाड़ियों को गोरखपुर में होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें