फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम की रैली से लौट रहे दरोगा की कार से टकराया टैंपो, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भदैंया (सुल्तानपुर)। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से ड्यूटी समाप्त होने के बाद लखनऊ जा रहे दरोगा की कार एक टेंपो से टकरा गई। दुर्घटना में दरोगा समेत छह लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को सीएचसी भदैंया में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

वाराणसी में बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम था। कार्यक्रम में लखनऊ में तैनात उपनिरीक्षक नियाजुद्दीन की भी ड्यूटी लगी थी। नियाजुद्दीन अपनी कार से एक अन्य साथी के साथ वाराणसी गए थे। प्रधानमंत्री का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद नियाजुद्दीन कार से लखनऊ लौट रहे थे।
देर रात करीब पौने नौ बजे सुल्तानपुर से लंभुआ जा रहे एक टेंपो से उनकी कार की टक्कर हो गई। दुर्घटना में टेंपो पर सवार इश्तियाक निवासी लंभुआ, आजादनगर निवासी शहजादे, रंगरेज और शनि निवासी लंभुआ घायल हो गए। वहीं, कार पर सवार दरोगा नियाजुद्दीन और उनका दोस्त घायल हुआ है। सभी को स्थानीय लोगों ने सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

हाईवे पर टकराई कार और बस, दो घायल
भदैंया। अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित भुलकी गांव के पास बृहस्पतिवार की देर रात कार और मिनी बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के भुलकी गांव के पास बृहस्पतिवार की देर रात कार और बस के बीच टक्कर हो गई। दुर्घटना में कार पर सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें