फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: छह करोड़ खर्च, फिर भी पानी को तरस रहे लोग

Tue, 07 Apr 2026 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भदैंया। जल जीवन मिशन के अंतर्गत बभनगवां-बरुई पेयजल योजना का कार्य तीन साल बीत जाने के बाद भी अधूरा है। करीब छह करोड़ रुपये की लागत वाला यह प्रोजेक्ट पूरा न होने से ग्रामीणों को नियमित जलापूर्ति नहीं मिल पा रही है। योजना के तहत यहां 375 किलोलीटर क्षमता की पानी की टंकी बननी थी, जिससे 115 घरों को कनेक्शन दिया जाना था।
विज्ञापन


स्थानीय ग्रामीण जय प्रकाश, जगदीश, मोहित और दिलीप सिंह आदि का कहना है कि निर्माण कार्य फिलहाल पूरी तरह बंद है। भीषण गर्मी में पानी की समस्या और बढ़ गई है, जिससे मजबूरन लोगों को हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ रहा है। एडीओ पंचायत सतीश श्रीवास्तव ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत मिली है, जिससे उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। वहीं जल जीवन मिशन के ब्लॉक प्रभारी हम्माद बारी ने कहा कि टंकी और पाइपलाइन विस्तार का काम प्रगति पर है, इसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें