फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह देसी बम, चोरी की दो बाइकों के साथ चार बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। छह देसी बम के साथ ही पुलिस ने चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की दो बाइक भी बरामद की है। बरामद बम को पुलिस ने पानी में डालकर नष्ट कर दिया।
विज्ञापन

एसओ बल्दीराय अमरेंद्र सिंह बृहस्पतिवार की रात पुलिस टीम के साथ रात्रि गश्त पर निकले थे।
इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि तीन बदमाश हेमनापुर पेट्रोल पंप के पास देखे गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने पेट्रोल के पास घेराबंदी शुरू कर दी।
इस बीच एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों को पुलिस ने रोका। पुलिस को देखते ही बदमाश भागने लगे तो पुलिस ने पीछा करके तीनों को पकड़ लिया। पुलिस ने तीनों की तलाशी ली तो छह देसी बम, तमंचा व कारतूस मिला।
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों की पहचान हिस्ट्रीशीटर अपराधी जग नारायण उर्फ जग्गा निवासी दौलतपुर, पंचम यादव निवासी दौलतपुर और विजय निवासी पूरे नवल मजरे दरियापुर और प्रदीप तिवारी निवासी महमूदपुर थाना बल्दीराय के रूप में की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें