वैदहा के पास ग्रामीणों से बातचीत करते डीएम। स्रोत- विभाग
गोसाईगंज। जयसिंहपुर से गुजरी शारदा सहायक खंड-16 की जुड़वा नहर में से एक के छह कुलाबों को कायाकल्प कराया जाएगा। कुलाबे सही होने पर अधिक खेतों की सिंचाई हो सकेगी। उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ में याचिका दायर होने के बाद मंगलवार को डीएम इंद्रजीत सिंह ने ग्राम वैदहा से सुकरैया जाने वाले मार्ग के किनारे स्थित कुलाबों का निरीक्षण किया।
खेतों की सिंचाई में दिक्कत होने पर वनमई गांव निवासी वेदप्रकाश सिंह ने उच्च न्यायालय लखनऊ खंड पीठ में याचिका दायर की थी। उन्होंने इसमें विभाग के साथ डीएम को भी पक्षकार बनाया है। याचिका में कहा कि कुलाबे खराब होने से खेतों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। किसानों ने बताया कि कुलाबे खराब होने से सिंचाई में दिक्कत आ रही है। डीएम ने निर्देश के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी शारदा सहायक खंड-16 के अधिशासी अभियंता शरद कुमार व लघुु सिंचाई के सहायक अभियंता मंगल यादव को सौंपी है। अवर अभियंता पीसी कुशवाहा ने बताया कि डीएम के निर्देश पर और पानी की मांग की गई है। इस मौके पर ग्रामीण मौजूद रहे।