सुलतानपुर। जमीन कब्जा कराने के मामले में एसआईटी इंस्पेक्टर ज्ञानचंद्र शुक्ल सहित चार आरोपी सोमवार को मानवाधिकार के विशेष न्यायालय में उपस्थित हुए। विशेष न्यायाधीश संतोष कुमार ने इंस्पेक्टर सहित नौ लोगों को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया था।
सोमवार को ज्ञानचंद्र के साथ शेष नारायण मिश्र, सुशील कुमार मिश्र और आदर्श भी कोर्ट में हाजिर हुए। अन्य आरोपियों के लिए कोर्ट ने अगली सुनवाई की तिथि दो जून को नियत की है।
मोतिगरपुर के अहदा निवासी ओमप्रकाश यादव के मुताबिक 19 जनवरी 2024 को गांव के लक्ष्मीकांत पांडेय परिवार के आठ सदस्यों के साथ भूमि पर कब्जा कर रहे थे। तत्कालीन थानाध्यक्ष ज्ञानचंद्र शुक्ल ने उचित कार्रवाई करने के बजाय पीड़ित पक्ष पर ही तीन मुकदमे दर्ज कर दिए थे।