फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: साहब, पैमाइश के बाद विपक्षी ने उखाड़ दिए पत्थर

Sat, 08 Aug 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
धम्मौर थाने में ​शिकायत लेकर पहुंचे फरियादी। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले के 20 थानों में शनिवार को समाधान दिवस आयोजित हुआ। थानों में समस्याओं के निस्तारण के लिए फरियादियों की भीड़ रही। इनमें जमीन के विवाद अधिक देखने को मिले। अधिकतर मामले में टीम गठित कर दी गई। मौके पर निपटाने वाले मामले कम ही रहे।
विज्ञापन

..
केस- 1
नियम का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई

कुड़वार। समाधान दिवस में नायब तहसीलदार धर्मेंद्र यादव फरियादियों की शिकायतें सुन रहे थे। पहड़ौली के हरिकेश ने शिकायत करते हुए बताया कि पैमाइश के बाद विपक्षी ने पत्थर उखाड़ दिए। नायब तहसीलदार ने कहा कि ऐसे मामलों में जांच कर कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। नौगवांरायतासी के अशोक कुमार ने जमीन कब्जा कर लेने का शिकायत पत्र दिया। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक शिवप्रसाद,आईपी सिंह, लेखपाल दिवाकर, राम मिलन,शिव प्रसाद, विकास पाल मौजूद रहे। संवाद
केस- 2
चकमार्ग पर कब्जे की शिकायत
धम्मौर। थाना परिसर में समाधान दिवस प्रभारी बृजेंद्र मिश्र, राजस्व निरीक्षक वासुदेव तिवारी, हलका लेखपाल हरिकेश कुमार फरियादियों की शिकायतें सुनते मिले। राजापुर गांव निवासी राममूरत ने खतौनी में नाम सही कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। जासरपुर नरही निवासी जियालाल ने अवैध कब्जे को हटवाने की मांग की।
विज्ञापन

भांटी गांव निवासी मुकेश कुमार ने खेत की पैमाइश कराने व देवराहर निवासी काशी प्रसाद ने चकमार्ग से अवैध कब्जा हटवाने की शिकायत की। पालिया गांव निवासी रमाशंकर मिश्र, दयाशंकर समेत अन्य ग्रामीणों ने चकमार्ग पर अवैध रूप से नाली खोदकर चकमार्ग को खत्म किए जाने की शिकायत की। कुल आठ मामले आए, लेकिन मौके पर किसी का भी निस्तारण नहीं हो सका।
केस- 3
खाते की जमीन पर विपक्षी कर रहे कब्जा
कादीपुर। नायब तहसीलदार कादीपुर अनिल कुमार सिंह संपूर्ण थाना समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतें सुनी। कुल चार शिकायती पत्र प्राप्त हुए। मौके पर एक का निस्तारण किया गया। शेरपुर लखनी गांव के महेंद्र राव ने शिकायत किया कि उनकी खाते की जमीन पर विपक्षी अवैध रूप से कब्जा कर रहे हैं। मामले में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर भेज कर समस्या का निस्तारण कराए जाने का निर्देश दिया गया। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र विक्रम सिंह, राजस्व निरीक्षक एवं हलका लेखपाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें