फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: टेबल टेनिस व बास्केटबॉल में जिले के खिलाड़ियों को रजत पदक

Sun, 18 Feb 2024 02:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लखनऊ में 15 से 17 फरवरी तक हुई राज्य स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। शुक्रवार को बालक वर्ग की टेबल टेनिस व बास्केटबॉल प्रतियोगिता में रजत पदक जीता। इसके अलावा बालिका जूनियर वर्ग में खो-खो व टेबल टेनिस एवं बालक वर्ग में हॉकी तथा बालक-बालिका वर्ग की फुटबॉल टीम सेमीफाइनल तक पहुंची।
विज्ञापन


बालक वर्ग के बास्केटबॉल फाइनल में अयोध्या मंडल की तरफ से प्रतिभाग करते हुए जिले के उच्च प्राथमिक विद्यालय करसा एवं नारायनपुर के खिलाड़ियों का मुकाबला मेरठ की टीम से हुआ। इसमें मेरठ की टीम विजेता बनी जबकि अयोध्या मंडल की टीम उपविजेता बनी।

बास्केटबॉल में उच्च प्राथमिक विद्यालय करसा जयसिंहपुर के अनीस, किशन, आदर्श कुमार, शिवनाथ, आदर्श यादव, आनंद व विवेक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय नारायनपुर भदैंया के चार बच्चों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


वहीं टेबल टेनिस के बालक वर्ग के फाइनल में उच्च प्राथमिक विद्यालय नेकराही के खिलाड़ियों का मुकाबला गोरखपुर मंडल से हुआ। इसमेें गोरखपुर विजेता रहा जबकि अयोध्या मंडल की टीम उपविजेता रही। शनिवार को विजेता खिलाड़ियों का दल लखनऊ से सुल्तानपुर लौटा।


इन खेलों में हुई प्रतियोगिताएं
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले के 114 खिलाड़ियों का दल टीम प्रभारी की अगुवाई में लखनऊ गया। प्रतियोगिता के लिए बीईओ कुड़वार अरविंद सिंह को जिला खेल प्रभारी बनाया गया था। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों ने कबड्डी, कुश्ती, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, एथलेटिक्स, हैंडबॉल, फुटबॉल, क्रिकेेट व जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। लखनऊ गए दल में जिला व्यायाम शिक्षक राहुल तिवारी, खेल शिक्षक मुनेंद्र मिश्रा, उमेश यादव, समेंद्र सिंह व संदीप कुमार यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें