फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: राज्यसभा सांसद संजय सिंह के केस में एसआई रहे गैरहाजिर

Thu, 22 Jan 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। राज्य सभा सांसद संजय सिंह के खिलाफ दर्ज आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के केस में बृहस्पतिवार को भी एमपी-एमएलए कोर्ट में कमरौली थाना प्रभारी मुकेश पटेल की तरफ से कोई आपत्ति नहीं पेश की जा सकी। इसकी वजह से सुनवाई बाधित रही। स्पेशल मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा की अदालत ने मामले में सुनवाई के लिए पांच फरवरी की तारीख तय की।
विज्ञापन


कोतवाली नगर के तत्कालीन उप निरीक्षक मुकेश कुमार पटेल ने सात मई 2023 की घटना बताते हुए राज्यसभा सांसद संजय सिंह और आम आदमी पार्टी से तत्कालीन नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी डॉक्टर संदीप कुमार शुक्ल के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराया था। फिलहाल इस केस में पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी। फाइनल रिपोर्ट पर अपना पक्ष रखने के लिए एसआई मुकेश पटेल लगातार गैरहाजिर चल रहे हैं।

पूर्व विधायक सोनू सिंह के केस में साक्षी गैरहाजिर : सुल्तानपुर। पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू व उनकी बहन अर्चना सिंह के खिलाफ चल रहे हर्ष फायरिंग के मुकदमे में बृहस्पतिवार को गवाह हाजिर नहीं हुए। इस वजह से साक्ष्य की कार्यवाही आगे नहीं बढ़ सकी। विशेष मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा की अदालत ने मामले में शेष साक्ष्य के लिए पांच फरवरी की तारीख तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें