फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: श्रीकृष्ण का जन्म अधर्म के नाश के लिए हुआ

Sat, 14 Nov 2026 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जयसिंहपुर। बहादीपुर गांव में चल रही कथा में शुक्रवार को प्रवाचक राजेश ठाकुर महाराज ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुनाई। कहा कि श्रीकृष्ण का जन्म अधर्म के नाश व धर्म की स्थापना के लिए हुआ था। कथा सुनकर पूरा पंडाल भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

उन्होंने कंस के अत्याचार, देवकी-वासुदेव की कथा, मथुरा के कारागार में श्रीकृष्ण के जन्म, यशोदा मैया के आंगन में नटखट बाल लीलाओं व गोकुल-वृंदावन की मनमोहक झांकियों का सजीव वर्णन किया। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का प्रसंग आते ही पूरा पंडाल नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर, झूला झुलाकर एवं भजन-कीर्तन कर जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया। आयोजक दीपेंद्र सिंह ने व्यास पीठ की आरती उतारी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें