फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: द जैम स्पॉट प्रतियोगिता में श्रेयश बने बेस्ट परफॉर्मर

Sat, 14 Jun 2025 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
 कार्यक्रम के पुरस्कृत कलाकार। 
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पयागीपुर में आयोजित द जैम स्पॉट प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार शाम को कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में 20 लोगों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में गायन, कविता, रैप, बीट बॉक्सिंग और स्टैंडअप कॉमेडी का प्रदर्शन हुआ। कुशाग्र ठाकुर, अंशिका सोनी, मितांशी निगम, आकाश तिवारी, अविरल तिवारी, तनवी मिश्रा, कशिश मौर्या, अभिराज सिंह, और अभय प्रताप ने अपनी गायन, रैप और कविता प्रस्तुतियों से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस दौरान सुप्रिंस यादव, अमन यादव, युवराज श्रीवास्तव, आनंद कृष्ण पांडेय और अनुभव विक्रम सिंह चौहान की कविताओं ने श्रोताओं को भाव विभोर किया। वहीं, विराज तिवारी की स्टैंडअप कॉमेडी और सुधांशु अग्रहरि की बीट बॉक्सिंग ने सबको गुदगुदा दिया।
विज्ञापन

वोटिंग के बाद श्रेयश को बेस्ट परफॉर्मर घोषित कर शील्ड, सर्टिफिकेट व उपहार प्रदान किए गए। अन्य प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर अनुराग पाठक,अभिराज सिंह, सृष्टि सिंह, अर्पिता गौतम, आदित्य पांडेय, आदर्श तिवारी, युवराज श्रीवास्तव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें